अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा का अमलेश्वर में शिव महापुराण कथा का आयोजन आज से…

रायपुर (News27) 27.05.2024 । मध्यप्रदेश के सिहोर वाले अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का आज से रायपुर के अमलेश्वर में शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा हैं। यह महापुराण आयोजन आने वाल पांच दिनों तक जारी रहेगा। बता दें कि कथा स्थल थाना अमलेश्वर के सामने मुख्य मार्ग से लगा हुआ है। इस कथा प्रवचन को सुनने लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे लिहाजा सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की हुई हैं। सामान्य दिनों में भी रायपुरा चौंक से महादेव घाट रोड में यातायात का अत्यधिक दबाव सामान्य दिनों में भी रायपुरा चौंक से महादेव घाट रोड में यातायात का अत्यधिक दबाव से बचने पुलिस प्रशासन द्वारा भी ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाल ली गई हैं। यातायात पुलिस ने कथा प्रवचन से पहले शहर के लिए रोडमैप भी जारी किया हैं। कथा सुनने आने वाली भीड़ का अंदाजा लगाते हुए ही कार्यक्रम स्थल में तैयारियां की गई है। पानी, दवाई के साथ गर्मी से बचने के उपाय सहित प्रचंड गर्मी के बीच होने जा रहे इस आयोजन के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अलर्ट किया गया है।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top