अंबिकापुर, जशपुर, कोरबा में खुलेंगे एफएम रेडियो सेंटर

रायपुर (News27) 29.08.2024 ।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 234 नए शहरों-कस्बों में निजी एफएम रेडियो शुरू करने को मंजूरी दी है, जिससे छत्तीसगढ़ के 3 शहर अंबिकापुर, जगदलपुर और कोरबा को भी इसका लाभ मिलेगा। यह पहल मातृभाषा में स्थानीय कंटेंट को प्रोत्साहित करेगी और साथ ही रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी। वोकल फॉर लोकल, अभियान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पहल के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।
……………………………………….

यह भी पढ़ें:-

कृषि परियोजनाओं को सुदृढ़ करने और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए ‘कृषि अवसंरचना कोष’ के विस्तार को स्वीकृति

रायपुर (News27) 29.08.2024 ।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि परियोजनाओं को सुदृढ़ करने और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए ‘कृषि अवसंरचना कोष’ के विस्तार को स्वीकृति प्रदान की है। अन्नदाताओं के हित में यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इस पहल से न केवल देश और प्रदेश में कृषि क्षेत्र का व्यापक विकास होगा, बल्कि कृषकों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही, इससे कृषि उत्पादन में सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यह कदम मोदी सरकार की कृषि अवसंरचना के विकास के माध्यम से किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से आभार।

————————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top