अछोटा में पोषण माह पर एच.बी. परीक्षण

धमतरी, 13 अक्टूबर 2025।केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कांकेर द्वारा धमतरी विकासखंड के ग्राम अछोटा में पोषण माह के तहत विशेष लोकसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति के सभापति कैलाश देवांगन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरपंच सावित्रीबाई ढीमर, सुपरवाइजर टिंकी साहू, स्वास्थ्य सुपरवाइजर द्वारिका प्रसाद साहू और आरएमए डॉक्टर डिंपी साहू भी शामिल रहीं।

शुरुआत पारंपरिक विधि से हुई। महिलाओं के बीच कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता और पोषण आहार विषय पर प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वालों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में अन्नप्राशन संस्कार एवं गर्भवती माताओं का गोद भराई समारोह संपन्न हुआ। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 75 महिलाओं का हीमोग्लोबिन (एच.बी.) परीक्षण सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई।

पोषण स्टॉल के माध्यम से संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम, स्वच्छता और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मोनिका देवांगन, कैलाश देवांगन और सावित्रीबाई ढीमर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पोषण आहार के महत्व पर प्रकाश डाला।

सुपरवाइजर टिंकी साहू ने पोषण संबंधी जानकारी साझा की, जबकि डॉ. डिंपी साहू ने कुपोषण से होने वाली बीमारियों और उनके बचाव के उपाय बताए।

लगभग 30 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता-सहायिकाओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कला ध्रुव ने किया।

Back To Top