अनुत्तरित सवालों का निर्णायक जवाब है छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला

कलाकारों का दर्द कलाकार ही समझ सकता है: निर्माता गणपति देवांगन

छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला 13 को रिलीज़, प्रभात में पहला शो की राशि स्वर्गीय सूरज मेहर के परिवार को सहयोग

रायपुर (News27) 12.09.2024 ।  भाई-भाई फिल्म प्रोडक्शन और श्रद्धा सिनेमा प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला दिनांक 13 सितम्बर को राजधानी के प्रभात टाॅकीज सहित प्रदेश भर में एक साथ रिलीज होने जा रही है। फिल्म में नवयुवतियों के अपहरण से जुड़े ंसच के किस्से को फिल्मी रूप देकर कई अनुत्तरित सवालों के जवाब तलाषने की कोशिश की गई है, जिसका आखिरी फैसला क्या होता है ! यही फिल्म का मुख्य सार होगा। फिल्म के निर्माता गणपति देवांगन ने बताया कि इस फिल्म का निर्माण बड़ी मेहनत और लगन से किया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता को जरूर देखना चाहिए क्योंकि फिल्म देखकर दर्शक को यह जरूर लगेगा कि लड़कियों के अपहरण पर आधारित इस फिल्म का आखिरी फैसला वास्तव में न्यायसंगत है। उन्होंने अपने घोषणा में कहा कि प्रभात टाकीज का पहला दिन पहले शो में जो भी राशि आएगी, वह स्वर्गीय सूरज मेहर के परिवार को दिया जाएगा। फिल्म के अन्य निर्माता यामिनी गणपति देवांगन एवं डी.के.देवांगन ने छत्तीसगढ़ की जनता से अपील किया है कि सभी स्वर्गीय सूरज मेहर के परिवार के लिए इस फिल्म को देखकर अपना सहयोग दे। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि कलाकार के दर्द को कलाकार ही समझता है, आखिरी फैसला की टीम इस दर्द को समझा है। आप सभी से अनुरोध है कि कलाकार के दर्द को समझे और ज्यादा से ज्यादा संख्या में सपरिवार इस फिल्म को देखें। इस फिल्म के सभी कलाकारों का कहना है कि 13 सितांबर को स्वर्गीय सूरज मेहर जी की आत्मा इस फिल्म को देखने पहुंचेगी। फिल्म के निर्देशक आदिश कश्यप ने बताया कि फिल्म में छत्तीसगढ़ संस्कृति और परम्पराओं को बखूबी दिखाया गया है, जिसमें शानदार गीत-संगीत के साथ संपूर्ण पारिवार के देखने योग्य इस फिल्म में जबरदस्त काॅमेडी और फुल मनोरंजन भी है, जिसे सभी को देखना चाहिए।
फिल्म के गानों को अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, ओम परमानंद वैष्णव, अनुपमा मिश्रा, कंचन जोशी और सुनीता वस्त्रकार ने स्वर दिया है। इस फिल्म में बॉलीवुड फिल्म तिरंगा के गेंडा स्वामी भी नजर आएंगे जो फिल्म का मुख्य आकर्षण है। शुक्रवार से रायपुर के प्रभात टॉकिज, पी व्ही आर सिटी सेंटर, पी व्ही आर मेग्नेटो, आईनोक्स 36, आईनोक्स अम्बुजा, कलर्स सिनेमा, मिराज सिनेमा, भिलाई-चंद्रा टॉकिज, सुर्या माल, के.सेरासेरा दुर्ग, पीवीआर- बिलासपुर व शिव टॉकिज, कोरबा-निहारिका, चित्रा सिनेप्लेक्स, मेट्रो सिनेमा-जांजगीर, मुकुन्द मल्टीप्लेक्स व पद्मिनी सिनेप्लेक्स-चांपा, रायगढ़-गोपी टॉकिज, ग्रैंड मॉल, श्री महल-भटगांव, आब सिनेमा-बिरा, बालाजी-कसडोल, देवश्री टॉकिज-धमतरी, माँ भुवनेश्वरी-कवर्धा, सिनेवर्ल्ड मल्टीप्लेक्स-कांकेर, डीएल मल्टीप्लेक्स-अकलतरा, सिटीप्लेक्स-भाटापारा, रामा मेट्रो- शिवरीनरारायण व मुरली मेट्रो-कटघोरा में रिलीज होगी।

——————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top