रायपुर (News27) 26.04.2024 । मौसम भी पल में तोला पल में मांसा… हो गया है। रह-रह कर तेवर दिखा रहे बहुरूपिए मौसम लोगों से गेस यानी अनुमान लगाने का जैसा खेला खेल रहा हो कि बताये कि कौन सा मौसम चल रहा है। दरअसल मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पुनः अंधड़ के साथ बारिश होने की चेतावनी दी है, जिससे स्वाभाविक है कि रात और दिन के तापमान प्रभावित होगा, इसके साथ ही अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस में वृद्धि होने की संभावनाएं भी जताई गई है, यानी बारिश भी गर्मी भी और तापमान के उतार-चढ़ाव को देखा जाये तो यह गेस करने का मौसम हो गया है कि बताये कि कौन सा मौसम चल रहा है। बुधवार को बारिश हुई, गुरूवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश के साथ रह-रहकर बदली छाये रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका तेलंगाना और उसके आसपास से तमिलनाडु तक है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, और बस ऐसे ही मौसम के रंग बदलते तेवर के साथ गर्मी का यह मौसम भी बीतते जा रहा है।
……………………………….

