अपने ही पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बिलाईगढ़ विधायक, कार्यकर्ताओं के साथ किया चक्काजाम

रायपुर (News27) 06.07.2024 । छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में अपने ही प्रतिनिधियों पर आरोप लगाने का सिलसिला थमा नहीं है, दरअसल, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लगे अपने कांग्रसी समर्थकों के साथ पिछले दिनों भटगांव नगर पंचायत के अध्यक्षए उपाध्यक्ष नगर पंचायत पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते सड़क पर बैठ गई।

कांग्रेसी विधायक के साथ इस चक्काजाम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही जो अपने ही पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही थी । कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे ने अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत भटगांव में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चक्काजाम किया । विधायक का आरोप है कि नगर के व्यवसायिक परिसर में बनी 23 दुकानों की नीलामी गलत तरिके से की गई, जिसकी जानकारी नगर के किसी भी व्यक्ति को नहीं हैं।

जिसकी जानकारी देते हुए कलेक्टर को शिकायत की गई थी और दोबारा नीलामी करने सहित जाँच करने माँग की गई थी लेकिन अब तक उस मामलें में कोई कार्रवाई नही की गई। नगर के व्यवसायिक परिसर का नाम देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के नाम पर था जिसे भी बदलकर पं.दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रख दिया गया हैं। जिसके कारण काँग्रेस पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर हुआ। इस घटनाक्रम के बाद इस्तीफे का दौर के बावजूद बिलाईगढ़, भटगांव कांग्रेस की अन्दरूनी लड़ाई अभी थमती नजर नहीं आ रही क्योंकि विभिन्न मांगों सहित आरोपों की लंबी फेहरिस्त में नगर पंचायत द्वारा करोड़ो की राजस्व हानि पहुँचाने, नगर के बुकिंग कार्यालय को बेचने, नगर के कांजी हाऊस को भी बेचने के आरोप लगाये गये साथ ही  पी.एम. आवास जैसे जनहितैषी योजनाओं में पैसों की लेनदेन करने के भी आरोप लगाए है।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top