रायपुर, 27 नवंबर 2025।राज्य शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज कई आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए गए। आदेशानुसार कुल 13 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं—
1. शिखा राजपूत तिवारी को सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग
वर्तमान पद: आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, आयुष
नई पदस्थापना: सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग
पद को IAS अधिसमय वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया।
2. डॉ. प्रियंका शुक्ला को आयुक्त, समग्र शिक्षा
वर्तमान पद: आयुक्त-सह-संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ एवं अतिरिक्त प्रभार एमडी, NRHM
नई जिम्मेदारी: आयुक्त, समग्र शिक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार—प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम
पद को IAS अधिसमय वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया।
3. किरण कौशल को सचिव, मंत्रालय
वर्तमान पद: एमडी, मार्कफेड एवं अतिरिक्त प्रभार—नागरिक आपूर्ति निगम
नई पदस्थापना: सचिव, मंत्रालय
4. पदुम सिंह एल्मा को एमडी—CSMCL तथा अतिरिक्त प्रभार बेवरेजेस कॉर्पोरेशन
वर्तमान पद: संचालक, महिला एवं बाल विकास
नई जिम्मेदारी: प्रबंध संचालक—CSMCL एवं अतिरिक्त प्रभार—छ.ग. बेवरेजेस कॉर्पोरेशन
सुश्री R. शंगीता को इन प्रभारों से मुक्त किया गया।
पद को IAS प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया।
5. संजीव कुमार झा को संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ
वर्तमान पद: संचालक, समग्र शिक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार—एमडी, पाठ्य पुस्तक निगम
नई जिम्मेदारी: संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ एवं अतिरिक्त प्रभार—एमडी, NRHM
पद को IAS प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया।
6. जितेन्द्र कुमार शुक्ला को प्रबंध संचालक, मार्कफेड
वर्तमान पद: मिशन संचालक, जल जीवन मिशन
नई जिम्मेदारी: एमडी, मार्कफेड एवं अतिरिक्त प्रभार—मिशन संचालक, JJM
पद को IAS प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया।
7. रितेश कुमार अग्रवाल को अतिरिक्त प्रभार—आयुक्त चिकित्सा शिक्षा
वर्तमान पद: एमडी, छ.ग. मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन
नई जिम्मेदारी: आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा (अतिरिक्त प्रभार)
8. इफ्फत आरा को विशेष सचिव, राजस्व
वर्तमान पद: अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर एवं दुर्ग
नई जिम्मेदारी: विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
अतिरिक्त प्रभार: एमडी—नागरिक आपूर्ति निगम
9. संतन देवी जांगड़े को अतिरिक्त प्रभार—संचालक, आयुष
वर्तमान पद: संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
10. सुखनाथ अहिरवार
वर्तमान पद: सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त सचिव खेल
नई भूमिका: संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
11. डॉ. रेणुका श्रीवास्तव को अतिरिक्त प्रभार—संचालक, महिला एवं बाल विकास
वर्तमान पद: उप सचिव, नगरीय प्रशासन
नई जिम्मेदारी: उप सचिव, महिला एवं बाल विकास एवं अतिरिक्त प्रभार—संचालक, महिला एवं बाल विकास
12. रीता यादव को प्रबंध संचालक—छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
वर्तमान पद: अपर कलेक्टर, धमतरी
पद को IAS वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया।
13. लोकेश कुमार को संचालक—उद्यानिकी
नई जिम्मेदारी: संचालक उद्यानिकी एवं अतिरिक्त प्रभार—मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिराग परियोजना
पद को IAS वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया।

