आज पंडरी स्थित प्रगति मैदान कबड्‌डी प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर (News27)24.02.2024 । जिला कबड्‌डी संघ के अंतर्गत रायपुर महानगर कबड्‌डी संघ एवं प्रगति क्लब पंडरी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 24 फरवरी को पंडरी स्थित प्रगति मैदान में प्रात: 10 बजे से कबड्‌डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर बालक एवं बालिका जिनकी आयु दिनांक 19 फरवरी 2024 तक 16 वर्ष से कम और 55 कि.ग्रा. वजन हो उन सभी खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। खिलाड़ी अपने साथ दो पासपोर्ट फोटो सहित आयु प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की कॉपी साथ लाएंगे। प्रतियोगिता में अभनपुर, आरंग, तिल्दा, धरसींवा विकासखण्ड के लगभग 20-20 टीमों के भाग लेने की संभावना है। यह जानकारी जिला कबड्‌डी संध के सचिव सेवाराम साहू ने दी।

———————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top