आज पहला सावन सोमवार, सावन में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना विशेष पुण्यदायक माना जाता है

रायपुर (News27) 22.07.2024 । आज सावन सोमवार का पहला दिवस है। सावन में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना विशेष रूप से पुण्यदायक माना जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। सावन सोमवार के पहले दिवस ही राजधानी के मंदिर-देवालयों में भक्तों की भीड़ प्रातःकाल से लग गई थी। महिलाएं एवं युवतियों भगवान शिव को जलअर्पित कर बेलपत्र, धतूरा, फल-फुल, मेवे चढ़ाये। धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान शंकर को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने घोर तपस्या की थी, तब से सावन सोमवार व्रत की आरंभ और पूजा पद्धति की शुरूआत माना जाता है। सावन के पहले सोमवार पर रुद्राभिषेक करने का शुभ मुहूर्त, मंत्र और सही विधि-स्नान आदि से निवृत होकर सबसे पहले गणेश जी का ध्यान करना चाहिए, इसके बाद भगवान शिव, पार्वती सहित सभी देवता और नौ ग्रहों का ध्यान कर रुद्राभिषेक करने का संकल्प लें। मिट्टी से शिवलिंग बनाएं और उत्तर की दिशा में स्थापित करना चाहिए। विद्वानों के अनुसार इस साल लगभग 72 सालों के बाद सावन कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। सर्वार्थसिद्धि योगए प्रीति योग, आयुष्मान योग का ऐसा संयोग इससे पहले 1953 में बना।
……………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top