आरपीआई आठवले के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता को दै. भाष्कर ने नवाजा प्रतिभा सम्मान से

रायपुर (News27) 20.07.2024 । जनसेवक एवं समाजसेवी, रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इण्डिया-आठवले, के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता को दिनांक 20 जुलाई, सायं 3 बजे छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक भाष्कर द्वारा जशपुर जिले के प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अतिशय मैरिज गार्डन, तपकरा रोड, कुनकुरी में आयेाजित किया गया। विजय प्रसाद गुप्ता जशपुर जिले में सेवाभावी, मिलनसार व मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते है। उन्होंने हमेशा सेवा को महत्व दिया और जनहित के लिए समर्पित रहे। व्यक्ति एवं समाजिक विकास के कार्यों से लगातार जुड़े रहने के साथ सभी के साथ सद्व्यवहार कायम रखने के पक्षधर रहे हैं। वे हर किसी की मदद के लिए हाथ बढ़ाने वालों में जाने जाते हैं और इसी भावना के साथ जिले में अपनी प्रतिष्ठा कायम रखे हुए है।
……………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top