इलेक्ट्रो डिटेक्टर के माध्यम से कई गंभीर बीमारियों का उपचार संभव: डाॅ. ज्ञानीदास मानिकपुरी

रायपुर (News27) 20.05.2024 । नई चिकित्सा प्रणालियों में से एक इलेक्ट्रो डिटेक्टर के माध्यम से कई गंभीर बीमारियों का उपचार संभव है। इस चिकित्सा प्रणाली में माहिर माने जाने वाले डाॅ. ज्ञानीदास मानिकपुरी ने बताया कि इलेक्ट्रो डिटेक्टर चिकित्सा पद्धति से पैर के अंगूठे से लेकर हाथ के अंगूठे तक इस मशीन के माध्यम से बीमारियों को डिटेक्टर किया जाता है। उन्होंने बताया कि वे अब तक इस पद्धति से तकरीबन बीस हजार से ज्यादा मरीजों को ठीक कर चुके हैं। बता दें कि डाॅ. ज्ञानीदास अंबिकापुर के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर के रहने वाले हैं। इलेक्ट्रो डिटेक्टर चिकित्सा पद्धति के लाभ को जन-जन तक पहुंचाने एवं लोगों को स्वस्थ्य रखने इस पद्धति के उपयोग के प्रति जागरूकता लाने रायपुर के चंगोराभाठा और राजेन्द्र नगर में इसका निशुल्क चिकित्सा परामर्श षिविर का आयोजन किया गया है।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top