by ।चैन सिंह गहने
धमतरी (नगरी)। थाना बोराई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अंग्रेजी शराब बीयर की बड़ी मात्रा के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
टी आई नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया 20 अक्टूबर की रात लगभग 8:45 बजे बोराई पुलिस स्टाफ देहात भ्रमण पर था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति उड़ीसा की ओर से बाइक में अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पूर्व किन्गी मैनपुर चौक के पहले पुलिया के पास , गुटकेल पर नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सियाराम सोरी पिता सोमा राम (निवासी खल्लारी, थाना विश्रामपुरी, जिला कोण्डागांव) और धनश्याम सलाम पिता बुधराम सलाम (निवासी खल्लारी, थाना विश्रामपुरी, जिला कोण्डागांव) के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके कब्जे से McDowell’s No.1 विदेशी मदिरा के 50 पौवा (प्रत्येक 180 एमएल), Kingfisher बीयर के 16 नग (प्रत्येक 500 एमएल) तथा हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 27 H 7725) जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹11,240/- बताई जा रही है।
थाना बोराई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 300/2025 धारा 34(1), 36(2), 13 एम.एस. एक्ट (Excise Act) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
यह कार्रवाई प्रआर दीपेश देहारी , डोमेन्द्र ओटी (आर) के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

