एक बार फिर भारतीय जवानों की ताकत के आगे पस्त पड़े चीनी सैनिक

रायपुर (News27) 29.05.2024 । चीन जब-जब भारत से पंगा लेता है, मुंहकी खाता है। चाहे वह किसी भी मैदान में हो भारतीय जाबांज सैनिकों के सामने घुटने टेके हैं। इसी तरह एक बार फिर भारतीय जवानों की ताकत के आगे चीनी सैनिक पस्त पड़ गए। चीनी सैनिकों को यह हार सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत आयोजित एक रस्साकशी प्रतियोगिता में मिली है। इस स्पर्धा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय सैनिक ना सिर्फ जज्बातों से मजबूत हैं बल्कि फिजीकल रूप से भी सुदृढ़, जुझारू समर्पित, कर्मठ सैनिक हैं। भारतीय सैनिक की तूती दुनिया में ऐसे ही नहीं बोलती, भारत सैनिक जान हथेली पर लेकर युद्ध में लड़ने और जीतने के लिए जाना जाता है। बताते चलें कि सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन की स्थापना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा 24 मई 2005 में की गई थी। इसकी स्थापना सूडान सरकार और सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट के बीच व्यापक शांति समझौते पर हस्ताक्षर के जवाब में की गई थी। संयुक्त राष्ट्र मिशन का उद्देश्य मानवाधिकारों को बढ़ावा देना, शांति समझौते के कार्यान्वयन का समर्थन करना है।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top