एस .पी वैभव बैंकर ने सेवा निवृत्त हुए तीन पुलिस अधिकारियों कों किया सम्मानित

• साल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना

बलरामपुर। नव वर्ष के एक दिन पूर्व मंगलवार कों निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ,सहायक उप निरीक्षक कृपा निधान पांडेय, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार ठाकुर सेवा निवृत्त हुए। इस मौके पर उनके परिवार की मौजूदगी में एस पी कार्यालय में एस .पी वैभव बैंकर ने पुलिस अधिकारियों कों सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने सेवा निवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों कों साल एवं श्रीफल के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
इस दौरान एस पी वैभव बैंकर ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे तीनों पुलिस अधिकारियों ने लंबी अवधि तक विभाग में सेवायें दी। उन्होंने कर्तव्य निष्ठा के साथ सौंपे गए दायित्यों का निर्वहन किया, इनका रिकार्ड बहुत अच्छा है इनसे दूसरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य लोगों की भलाई और सेवा के साथ ही अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर सजा दिलाना होता है जिसे इन्होंने बखूबी निभाया। प्रकृत्ति का नियम है आप दूसरों के लिए अच्छा करेंगे तो आपके साथ अच्छा होगा। सेवा के बाद दूसरी पारी में परिवार के साथ समय व्यतीत कर खुश रहे। इस दौरान सेवा निवृत्त हो रहे तीनों पुलिस अधिकारियों ने अपना अनुभव साझा किया।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी एवं जिला पुलिस कार्यालय व रक्षित केन्द्र के अधिकर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top