जशपुरनगर। जशपुर पुलिस को ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ठगी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में ग्राम विमड़ा के महिला समूह की महिलाओं को किस्त स्वयं पटाने और 5 हजार रुपये अतिरिक्त देने का लालच देकर, भारत फाइनेंस कंपनी से 3 लाख 80 हजार 500 रुपये निकलवाए गए थे। प्रारंभिक किस्तें जमा कराने के बाद आरोपियों ने शेष रकम का गबन कर लिया। फाइनेंस कंपनी द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद महिला समूह को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने जिला कलेक्टर कार्यालय जशपुर में शिकायत दर्ज कराई।
जांच में पाया गया कि आरोपी लोकेश नायक व जगत नायक ने महिला समूह से रकम निकलवाकर सरगुजा जिले के ग्राम दरीमा निवासी राजेश कुमार गुप्ता, अयोध्या प्रसाद गुप्ता और गीता देवी को सौंप दी थी। इन आरोपियों ने भी कुछ किस्तें चुकाई, लेकिन बाद में रकम हड़प ली। पुलिस ने मामले में भा.द.वि. की धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया था।
पुलिस पहले ही आरोपी जगत नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं फरार तीनों आरोपियों—राजेश कुमार गुप्ता (27), गीता देवी (50) और अयोध्या प्रसाद गुप्ता (57), सभी निवासी ग्राम दरीमा चौक पारा, थाना

