ओडिशा के झारसुगड़ा महानदी में डूबने से एक की मौत, छह लापता, 45 रेस्क्यू कर बचाए गए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घटना पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त

रायपुर (News27) 20.04.2024 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के झारसुगड़ा अंतर्गत महानदी में नाव पलटने से एक व्यक्ति का निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की । उन्होंने रायगढ़ जिला प्रशासन को झारसुगड़ा प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू करने के निर्देश दिए हैं। श्री साय कहा कि ओडिशा के झारसुगड़ा जिले के शरदा गांव के पास पत्थर सेनी मंदिर स्थित महानदी में नाव डूबने की एक व्यक्ति के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है, जबकि 45 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। 6 अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कर बचाए गए लोगों को खरसिया स्थित अंजोरपाली एवं अन्य गांव तक लाने की व्यवस्था की गई है। श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें। घटनास्थल पर रायगढ़ एवं झारसुगड़ा प्रशासन मिलकर रेस्क्यू कर रहे हैं।

—————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top