कन्नौजिया साहू परिवार ने किया 10वीं एवं 12वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी हुआ आयोजन
रायपुर (News27) 22.07.2024 । दिनांक 21 जुलाई 2024 न्यू कॉलोनी, कुशालपुर रायपुर में 10 वीं एवं 12वीं के उत्तीर्ण बच्चों का सम्मान समारोह का आयोजन कनौजिया साहू परिवार रायपुर के द्वारा किया गया । जिसमें वर्ष 2023-24 में उत्तीर्ण सभी बच्चों को प्रस्तुति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

समाज के द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 70 से अधिक लोगों ने आकर अपना बीपी, शुगर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन आदि जांच एवं रक्तदान किया । इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ परिजनों ने सभी के उज्ज्वल भविष्य के बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरूआत भक्त माताकर्मा के फोटो पर माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। जाँच शिविर का आयोजन जयदीप ब्लड बैंक मोवा के सहयोग से आयोजित किया गया।
……………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top