करोड़ों रूपए की ठगी कर कुछ ही समय में अरबपति बनें शिवा साहू साथी आरोपियों के साथ गिरफ्तार

रायपुर (News27) 19.06.2024 । खेती-किसानी व साधारण बढ़ई का काम करने वाला आरोपी लोगों से ठगी कर रातों-रात अरबपति बन गया ? आरोपी के पास जब ठगी के पैसे आने लगे तो उसका शौक लग्जरी हो गया। महंगी मर्सिडीज, थाॅर जैसी गाड़िया, इतना ही नहीं महज एक साल में 1500 करोड़ रूपए की प्राॅपर्टी का मालिक बन गया। उसकी चमत्कारिक कामयाबी लोगों को हैरान कर रही हैए जिससे अब जल्द पर्दा उठने वाला है। छत्तीसगढ सारंगढ़-बिलाईगढ़ के महाठग शिवा साहू की कहानी दिलचस्प है। दिलचस्प इसलिए कि उसने लोगों को अपने झांसे में लेकर रुपए डबल करने के नाम पर करोड़ों रूपए की ठगी की । जिसकी शिकायत करने वाले लोगों से शिवा ने वादा किया था कि 30 फीसदी ब्याज देगा, साथ ही रुपए को आठ महीने में डबल कर देगा, परन्तु एफआईआर दर्ज होने के बाद शिवा अपने सभी साथियों के साथ फरार हो गया। अब चूंकि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसें पूछताछ की जा रही है, ऐसे में माना जा रहा है कि अब तक तकरीबन चार करोड़ रूपए की ठगी का पता चलने के बाद पुलिस ने ठगी के शिकार लोगों को सामने आने को कहा है, ताकि मामले का खुलासा हो सके। सारंगढ़ के एसडीओपी मनीष कुंवर ने कहा कि जिन लोगों के साथ ठगी हुई हैए वो सामने आएं और शिकायत करें। जिससें जल्द ही आरोपियांे के अरबपति बनने का खुलासा होगा कि वे करोड़ों की संपत्ति कैसे बनाई।
……………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top