कवर्धा, 4 अक्टूबर 2025 – जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) कबीरधाम के अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं डी.एम.एफ. अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद कुल 7 पदों पर नियुक्ति होगी।
भर्ती के पद और मानदेय:
रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट, सर्जन: प्रत्येक पद के लिए ₹1,50,000 मासिक
स्टॉफ नर्स (4 पद): ₹12,000 मासिक
साक्षात्कार विवरण:
तिथि: 06 अक्टूबर 2025
स्थान: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कबीरधाम
पंजीयन समय: 11:00 बजे से 1:30 बजे तक
पात्र सूची का प्रकाशन: दोपहर 3 बजे
दावा-आपत्ति: 2:00 बजे से 2:30 बजे तक
दावा-आपत्ति निराकरण: 2:30 बजे से
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

