छत्तीसगढ़ गोल्डन पोयट्री के लिस्ट में नाम दर्ज
जशपुरनगर। कवित्री ममता सिन्हा और अनिता गुप्ता छत्तीसगढ़ गोल्डन पोयट्री अवार्ड से सम्मानित हुई हैं। वह चुंनिन्दा कवित्रियों में बेस्ट पोयट्री के लिए चयनित हुई । उनका नाम इस वर्ष के छत्तीसगढ़ गोल्डन पोयट्री के लिस्ट में दर्ज किया गया हैं। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट कविता रचना के लिए विश्व हिन्दी रचनाकार मंच की तरफ से दिया गया हैं। जल्द उनकी कविता का प्रकाशन विश्व हिन्दी रचनाकार मंच के किताबों में किया जाएगा। विदित हो कि विश्व हिन्दी रचनाकार मंच के द्वारा छत्तीसगढ़ के कवित्रियों की रचना के लिए सोमवार को राजधानी रायपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कवित्रियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें कवित्री ममता सिन्हा और अनिता गुप्ता भी शामिल हुई थीं। वहीं उन्होंने अपनी कविता की प्रस्तुति दी । उस दौरान उनकी कविता को खूब पसंद किया गया। और उनकी कविता को अवार्ड के लिए चुना गया। यह सम्मान राघवेंद्र ठाकुर संस्थापक विश्व हिन्दी रचनाकार मंच ने कवित्री सिन्हा एवं गुप्ता को दिया ।