कांग्रेस की न्याय यात्रा आज रायगढ़ में, पश्चात दोपहर 12 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए होंगे रवाना

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़ से फिर आगे बढ़ेगी।

रायपुर (News27) 08.02.2024 ।  कांग्रेस की न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ में दाखिल होगी। ओडिसा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख छग पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज को झंडा सौपेंगे। जानकारी अनुसार यह यात्रा सुबह 10 बजे उड़ीसा के झारसगुड़ा से बेल पहाड़, पचगांव होते हुए होते रायगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। जिले की सीमा में रेंगालपाली बार्डर पर पीसीसी अध्यक्ष यात्रा का ध्वज थामेंगे। वह 10.45 बजे बार्डर पर रेंगालपाली गांव में नेशनल हाईवे 49 के किनारे राहुल गांधी आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद आज दोपहर 12:00 बजे ही राहुल गाँधी विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़ से फिर आगे बढ़ेगी।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top