यूथ कांग्रेस द्वारा हर बूथ में 10 यूथ की नियुक्ति करेगा
जशपुर।आगमी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर युवा कांग्रेस ने कमर कस ली है। यूथ कांग्रेस रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी आशीष गजनवी विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो मुहीम को बूथ स्तर पर लेकर जा रहे है। विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान ने बताया कि प्रभारी द्वारा विधानसभा कुनकुरी में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें विधायक यू डी मिंज एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सागर यादव भी विशेषतौर पर मौजूद रहें। उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस द्वारा हर बूथ पर 10 यूथ की नियुक्ति करने एवं हितग्राही कार्ड को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का रहेगा। रूफी ने बताया कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी, इस बार पुनःप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।