कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा भाजपा भ्रष्ट पार्टी है

रायपुर (News27) 03.05.2024 । कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा छत्तीसगढ़ के कोरबा के चिरमिरी क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

कोरबा में चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा नेता लोगों के जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी दो तरह के नेताओं को बढ़ावा देती है; भ्रष्ट और वे जो लोगों के कल्याण और मुद्दों के बारे में कुछ नहीं कहते हैं।

उन्‍होंने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्‍तीसगढ़‍िया स्‍वाभिमान की बात की इसलिए उन पर सबसे ज्‍यादा हमला किया गया। उन्‍होंने चिरम‍िरी में कोयला खदान का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को रोजगार मिले इसलिए इंदिराजी ने खदानों का राष्‍ट्रीयकरण करवाया।

प्रियंका ने अपने संबोधन में कांग्रेस के संकल्‍प पत्र की बातें गिनाई और कहा कि आज कई खदानें बंद हो गई हैं और या तो उनका निजीकरण कर दिया गया है।

कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सभा की तैयारियां की गई। इसके अनुसार प्रियंका सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंची। वहां से रवाना होकर चिरमिरी में आयोजित सभा में शामिल हुई। वे इसके बाद कोरबा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी और दोपहर में बिलासपुर से मध्य प्रदेश दौरे के लिए रवाना हो जाएंगी।

————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top