कांग्रेस समाचार : पंडरिया हादसे के मृतकों के परिजनों को 20 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा दिया जाय : दीपक बैज

सरकार के संवेदनहीनता की पराकाष्ठा 11 शव एक ही चिता में जलाये गये

रायपुर (News27) 22.05.2024 । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पंडरिया सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को 20 लाख रू. तथा घायलों को 5 लाख रू. मुआवजा देने की मांग किया है। सभी प्रभावित लोग तेंदूपत्ता तोड़ने गये थे, आदिवासी वर्ग से है। इन सभी को मुआवजे के साथ शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक श्रमिक बीमा योजना के तहत भी लाभ दिया जाना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मृतकों के अंतिम संस्कार में भाजपा सरकार ने संवेदनहीनता की सारी सीमाओं को तोड़ दिया, 11 मृतकों को एक ही चिता में जलाया गया। सरकार ने उनके लिये व्यवस्था करने में कोताही बरता। यही नहीं गृहमंत्री इस मामले में बेहद ही आपत्तिजनक बयान देते है कि सभी एक ही गोत्र के थे इसलिये उनको एक ही चिता में जलाया गया। जबकि आदिवासी समाज में ऐसी कोई प्रथा नहीं है। यह भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता है। सरकार को अपने इस कृत्य के लिये आदिवासी समाज से माफी मांगना चाहिय ।

यह भी पढ़ें:-

भाजपा सरकार दुर्भावनापूर्वक स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करना चाह रही – कांग्रेस

रायपुर (News27) 22.05.2024 । भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करना चाह रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्कूलों को बंद करने की साजिश के तहत आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से वेतन नहीं दिया जा रहा ताकि संविदा के आधार नियुक्त शिक्षक धनाभाव में स्कूल छोड़ दें और स्कूलों को बंद करने का बहाना खोजा जा सके।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना गरीबों और मध्यम वर्ग के बच्चों के लिये संजीवनी है। इस स्कूल में बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई कराया जाता है। निजी स्कूलों में एक बच्चे का अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई में औसतन प्रति माह 8 हजार से 9 हजार रू. का खर्च आता है। गरीब और मध्यम वर्ग के लिये यह खर्च उनकी क्षमता से अधिक हो जाता है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में गरीब आदमी अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिला पा रहा है और अवसर का फायदा बच्चे भी उठा रहे है, तथा वे सफलता के नये परचम लहराया है। इसको बंद करना जनता के साथ अन्याय है।

—————————

यह भी पढ़ें:-

भाजपा सरकार ने चिटफंड कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए कुर्की के कार्यवाही को रोका

रायपुर (News27) 22.05.2024 । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्की की कार्यवाही को रोक दिया गया है। कांग्रेस की सरकार ने चिटफंड कंपनियों की संपत्ति को कुर्क करके निवेशकों के पैसे को लौटाया था। भाजपा सरकार में कुकुरमुत्ता की तरह चिटफंड कंपनियां खुली थी और प्रदेश के लाखों निवेशकों के पैसा को लेकर चिटफंड कंपनियां फरार हो गई थी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के 81204 पीड़ित निवेशकों को 37 करोड़ 92 लाख 99 हजार 656 रु की राशि लौट आई थी और 208 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 प्रकरण दर्ज किए थे इनसे संबंधित 700 से अधिक डायरेक्टर और पदाधिकारी के गिरफ्तारी भी हुई थी। भाजपा की सरकार बनते ही एक बार और चिटफंड कंपनियों के लुटेरे को संरक्षण दिया जा रहा है, उनकी संपत्ति को बचाने के लिए कुर्की की कार्यवाही को रोक दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चिटफंड कंपनियों ने पूर्व भाजपा सरकार की सह में प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। भाजपा के कई नेता चिटफण्ड कम्पनियों के उद्घाटन करते थे, उनके लिए पूर्व भाजपा सरकार में रोजगार मेला लगता था और पूर्व भाजपा सरकार के संरक्षण में चिटफण्ड कम्पनियों ने प्रदेश की गरीब जनता से हजारों करोड़ रुपया की लूट की गई।

यह भी पढ़ें:-

राजीव भवन में याद किये गये राजीव गांधी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

रायपुर (News27) 22.05.2024 । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में आज 21 मई 2024 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि, आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लाक कांग्रेस के कार्यालयों में आतंकवाद विरोध दिवस के रूप मनाया गया तथा आतंकवाद विरोध के लिए प्रतिज्ञा किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महेन्द्र छाबड़ा, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, अजय साहू, अजय गंगवानी, मणी प्रकाश वैष्ण्णव, अनुभव शुक्ला, शशि भगत, महमूद अली, रमेश राम महंत संहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

———————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top