जशपुर। विगत 18 मार्च शनिवार को भाजपा मंडल दुलदुला, जशपुर की शक्ति केंद्र चटकपुर में बूथ सशक्तीकरण बैठक संपन्न हुई। भाजपा मंडल महामंत्री राजकुमार सिंह के द्वारा मंच का संचालन करते हुए बैठक में उपस्थित अतिथियों को स्वागत उद्बोधन दिए, बैठक में रायगढ़ सासंद गोमती साय , जिला पंचायत सदस्य भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता कश्यप , उमा देवी , जनपद सदस्य पिंकी गुप्ता , विधान सभा संयोजक सोशल मीडिया रामजीत दिवान , कपिलेश्वर सिंह , शिवप्रसाद साहू , डमरूधर यादव , अनार सिंह , ईश्वर सिंह , शक्ति को बैठक प्रभारी बब्लू साय , सरपंच श्यामकिशोर व शक्ति केंद्र भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में सांसद गोमती साय ने जनताओं को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया। उन्होनें कांग्रेस सरकार की नाकामी को गिनाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि की बंदरबाट करते हुए जनताओं को आवास से वंचित किया । यह जानकारी विधान सभा संयोजक सोशल मीडिया रामजीत दिवान ने दिया।