
भाजपा सरकार में अपराधी बेख़ौफ़, राजधानी में 2-2 हत्या 3-3 हत्या के प्रयास, थाने के सामने जिंदा जलाए जा रहे लोग
दीवाली से लेकर अब तक राजधानी में 17 हत्याएं, मुख्यमंत्री के गृह ब्लाक में नाबालिक छात्रा से गैंगरेप
रायपुर (News27) 20.11.2024 । भाजपा सरकार राज्य की राजधानी सहित प्रदेश में अपराधों को रोकने में विफल साबित हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर रोज नई घटनाओं को अंजाम दे रहे, पुलिस लकीर पीटती नजर आती है। सरकार में बैठे हुये जिम्मेदार लोग अपराधों पर नियंत्रण की बात करने के बजाय बहानेबाजी और राजनैतिक बयान देकर घटना को नकारने में लगे रहते है। दीपावली के बाद से एक पखवाड़े में राजधानी रायपुर में 17 हत्याएं हो गयी है। आम आदमी रोज-रोज हो रही हत्याओं से दहशत में जी रहा। महिलायें अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है।
छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल एक ही दिन में राजधानी के विधानसभा के पास आमासिवनी में शराब दुकान के सामने दो-दो हत्याये हुई, पुरानी बस्ती थाने के चंद कदमों की दूरी पर पेट्रोल डालकर एक युवक को जिंदा जला दिया गया, तेलीबांधा में गवाह को धमकाने अपराधियों ने हमला कर दिया, दिनदहाड़े गोलियां चल रही है, गैंगवार हो रहे हैं। दीवाली के दिन ही राजधानी रायपुर में 9 हत्या हुई, दुर्ग में 4 हत्यायें हुई। दीवाली के बाद से लेकर अब तक राजधानी रायपुर में रोज हत्यायें हो रही है लेकिन यह सरकार आपराधिक घटनाओं को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के क्षेत्र में ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री के गृह ब्लाक में नाबालिक स्कूली छात्रा से गैंगरेप हुआ, आरोपी अब तक फरार हैं। कोरबा में स्कूल छात्रा से 5-5 लोगों ने दुष्कर्म किए। भाजपा की सरकार में अपराधी बेखौफ हैं, अपराध बेलगाम हो चुके हैं। अनुभवहीन गृह मंत्री की अकर्मण्यता की कीमत जनता चुका रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का पूरा फोकस कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में है। घर-घर शराब पहुंचाने “मनपसंद“ ऐप जारी किए गए है, हर तरह के अवैध नशे के कारोबार को सरकार का संरक्षण है जिसके चलते छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर इस सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।
———————–
यह भी पढ़ें:-

द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री किया जाना गलत – कांग्रेस
पटकथा लिखवाकर, फिल्म बना कर सच्चाई नहीं बदली जा सकती
रायपुर (News27) 20.11.2024 । फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री किये जाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य के द्वारा वसूले जा रहे टैक्स की राशि पर राज्य की जनता का अधिकार होता है। राज्य सरकारें इतिहास के घटनाक्रम राजनैतिक, सामाजिक संदेश देने वाली पिक्चरों को टैक्स में छूट देती रही है। द साबरमती रिपोर्ट फिल्म में टैक्स छूट देने का कारण क्या है? सरकार स्पष्ट करे। साबरमती पिक्चर को टैक्स का छूट देके भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई को लुटाने का काम किया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि टैक्स का पैसे से राज्य का विकास होता। टैक्स पर राज्य की जनता का अधिकार है। किसी भी नेता विशेष की छवि चमकाने के लिये किसी पिक्चर में टैक्स छूट दिये जाना गलत है। भाजपा सरकार ने चाटुकारिता में बिना किसी आधार के द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री किया है जो गलत है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि फिल्म बना कर या एक फिल्म की पटकथा अपनी सुविधा के अनुसार लिखवा कर इतिहास की सच्चाई नहीं झुठलाई जा सकती है। साबरमती फिल्म गुजरात के गोधरा कांड को आधार बना कर बनाने का दावा किया जा रहा है। सारा देश जानता है गोधरा में क्या हुआ था? गोधरा के गुनाहगार कौन है और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किसको राजधर्म का पाठ पढ़ाया था? खुद ही एसआईटी बनाना, खुद ही क्लोजर रिपोर्ट लगवाकर अपने आपको क्लीनचिट देना, अब फिल्म बना कर खुद को पाक साफ बताने से सच्चाई बदल नहीं जायेगी।
———————————————-
यह भी पढ़ें:-

बीज उत्पादक किसानों ने धान पैदा कर अपराध किया है जो सरकार इनका धान नहीं खरीद रही – कांग्रेस
रायपुर (News27) 20.11.2024 । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीज उत्पादक किसानों ने धान पैदा कर कोई अपराध किया है जो सरकार इनका धान नहीं खरीदने का तुगलकी फरमान जारी किया है।तखतपुर के द्वारिका गुप्ता ने एमटीयू 1010 किस्म की, गोविंद साहू ने स्वर्णा एमटीयू 7029 किस्म की, लखन लाल साहू महामाया एवं स्वर्णा एमटीयू 7029 किस्म, मनोहर साहू स्वर्णा एमटीयू 7029 किस्म, राम सिंग साहू स्वर्णा एमटीयू 7029 किस्म का धान पैदावार की है जिसे सोसयटी में खरीदने से मना कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में बीज उत्पादक किसानों के साथ सरकार यही दोहरा रवैया अपना रही है। धान खरीदी केन्द्रो पर बीज उत्पादक किसान हो या चाहे वो बीज निगम के हो या निजी बीज उत्पादन संस्थानो के हो उन पंजीकृत किसानों का धान सोसायटी के माध्यम से नहीं खरीदने का आदेश पारित कर दिया गया है और उन किसानों की सूची सोसायटी के सामने चस्पा कर दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का यह निर्णय गलत और किसान विरोधी है। बीज उत्पादक किसान जिनके पास 1, 2, 5, 10 हेक्टेयर भूमि है। वो किसान सिर्फ 1 हेक्टेयर या 2 हेक्टेयर का पंजीयन बीज उत्पादक प्रक्रिया केन्द्रों में किया है, बाकी शेष भूमि का पंजीयन पूर्व में सोसायटी में कर रखा है। मगर यह आदेश कुल रकबे पर पारित कर दिया गया है। किसानो अपने उस रकबे को जो बीज उत्पादक में पंजीकृत किया है। उसे छोड़कर बाकि उत्पादन सोसायटी में विक्रय करने का पात्र है। अतः शेष रकबे का भी धान खरीदी होनी चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दुर्भावना के चलते छत्तीसगढ़ के किसान व्यथित हैं। हरहुना धान की 80 प्रतिशत कटाई पूर्ण हो चुकी है, लेकिन धान खरीदी केंद्रों और संग्रहण केंद्रों में अभी तक समुचित मात्रा में बारदाने की व्यवस्था नहीं है, टोकन का अता पता नहीं, तौलाई जानबूझ कर बाधित की जा रही है। इसी तरह की अव्यवस्था के चलते परिवहन के अभाव में पिछली खरीफ सीजन का लगभग 26 लाख किं्वटल धान पिछले 10 माह में खराब हो गया, जिससे समितियो को सीधे तौर पर 1037 करोड़ से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। साय सरकार की दुर्भावना के चलते ही, सहकारी समितियों की स्थिति दयनीय हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं चाहती कि छत्तीसगढ़ के किसान अपना धान बेच सके इसीलिए यह सरकार तरह-तरह से अड़ंगेबाजी कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है बीज उत्पादक किसान जो धान के बीज पैदा करने पंजीयन कराया है और अपने अतिरिक्त कृषि भूमि में धान उत्पादित किया है जिसे बेचने के लिए पंजीयन कराया है सरकार उन बीज उत्पादक किसानों से भी धान की खरीदी करें।
———————————————————————————————————–

