• मुहल्ले वासियों व परिवारजनों ने किया गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत
• महिला के आँखों से निकले खुशी के आंसू
जशपुर नगर। कुंभ मेले में भगदड़ से 15 घंटे लापता एक महिला दो दिन बाद सकुशल अपने घर लौटी। उनके आने पर मुहल्लेवासियों एवं परिवारजनों ने गाजे बाजे के साथ माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया . इस दौरान परिवारजनों का स्नेह देखकर आशा देवी के आँखों से खुशी के आंसू निकले वह फुट कर रोने लगी ।
भावुक कर देने वाला यह दृश्य किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दरअसल पुरानी टोली निवासी राजकिशोर सिंह की धर्मपत्नी आशा देवी उम्र (47) और उनके रिश्तेदार शोभा देवी (38) कलावती देवी , पुष्पा देवी (40) भाई अमित सिंह (33),जीजा बलराम सिंह (53) कुंभ स्नान के लिए गये थे । आशा देवी ने बताया वह अपने चार रिश्तेदारों के साथ 28 जनवरी की मध्य रात्रि के बाद धार्मिक तीर्थ प्रयागराज पहुंचें। उसके अगले दिन 29 जनवरी को दोपहर 1 बजे के बाद लाखों की भीड़ में पैदल 15 किलोमीटर पैदल हाइवे रोड के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान
पुलिस ने पीछे हटने के लिए कहा जिसमें लोग दबे और धक्का मुक्की हो गई । अचानक भगदड़ मचा । हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई ।
इसी बीच मैं भीड़ में गुम हो गई थीं। भगदड़ शांत होने के 15 घंटे बाद परिजनों को ढूढ़तें हुए मेले स्थल पर मिली।
जान बची तो लाखों पायें
राजकिशोर सिंह पेपर वितरक का कार्य करते है। उनके परिवार में पत्नी ,बच्चीं समेत तीन सदस्य है। उन्होंने कहा परिवार से बढ़कर कुछ नहीं है। मेरी धर्म पत्नी आशा की भगदड़ में प्राण बच गई। भगवान ने उनको नया जीवन दिया हैं। भगदड़ में मेरी धर्मपत्नी आशा और परिजन सुरक्षित हैं। एक के दाएं हाथ में चोट लगी हैं।
जताया आभार
भगदड़ मचने के बाद घूमने की खबर परिजनों ने घर पर दिया। सुनकर सभी परेशान हो गये। और उनके महफूज होने के लिए प्रार्थना कर रहें थे। उनकी दुवाएं आखिरकार रंग लाई ।30 जनवरी कों घर पहुंचने पर फूल बिछाकर गृह प्रवेश कराया गया. इस दौरान आशा ने शुभचिंतकों का आभार जताया हैं।

