कुसमी में लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

By.रोहित यादव


जशपुर।विगत दिनों कुसमी क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
ग्राम केदली निवासी देवलाल राम (18 वर्ष) ने 30 दिसंबर 2025 को कुसमी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो युवकों ने उसे काम दिलाने का झांसा देकर जंगल में ले गए, जहां उससे मोबाइल फोन एवं 600 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद जंगल से बाहर निकलकर देवलाल ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक व्यक्ति को पूरी जानकारी दी, जिसने आरोपियों की पहचान सुलेमान निवासी ग्राम कुसमी,इस्तखार निवासी ग्राम नवाडीह के रूप में की।

पुलिस द्वारा 15 जनवरी 2026 को दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Back To Top