
रायपुर (News27) 08.12.2024 । भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार बहुमुखी विकास करने वाली सरकार है। षहरी क्षेत्रों से लेकर बस्तर जैसे सुदूर क्षेत्रों के विकास के लिए हमारी सरकार गंभीर है और आदिवासी समाज व उनके बच्चों के सर्वांगीण विकास कर रही है।
राजकुमार राठी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है, यहां वे राजधानी सहित बस्तर के विकास को लेकर भी चर्चा करेंगे। राठी ने कहा कि कांग्रेस शासन में बस्तर विकास से अछूता रहा है, कांग्रेस को खुश होना चाहिए कि अब हमारी सरकार उनके द्वारा ना कर पाने वाले विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
राजकुमार राठी ने कहा कि कांग्रेस को केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे का स्वागत करना चाहिए। हमारा दुर्भाग्य है कि हमें ऐसा विपक्ष मिला जो ना विकास की सोच रखती है और ना किसी के विकासशील सोच पर सहयोग की बात करती है, यही कारण है कि उनका राजनीतिक स्तर राज्य में गिरा है और आने वाले चुनाव में भी इससे भी बदतर स्थिति में आकर अपना चुनावी सीट गंवाने वाले हैं।
————————-

