कोरबा से बनारस जा रही बस में गांजा तस्करी

बस रोकवाकर तलाशी कर पकड़ा 4.200 किलो गांजा

बलरामपुर। कोरबा से बनारस जा रही बस में गांजा तस्करी कर रहें थे। वाड्रफनगर पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर कोरबा से बनारस जा रही बस में छुपाकर अवैध गांजा ले जा रहे दो युवकों को धर दबोचा। कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 4.200 किग्रा गांजा बरामद किया। पुलिस के जानकारी मुताबिक शिव शक्ति महिंद्रा बस कोरबा से बनारस जा रही थी। रात करीब 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर वाड्रफनगर पुलिस ने “शिव शक्ति महिंद्रा” बस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग में अवैध गांजा पाया गया। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह गांजा उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश में बेचना था।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने 11 अक्टूबर को रामानुजगंज न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • नीतिश चंद, 19 वर्ष, निवासी नदीहार, थाना राजगढ़, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश
  • दीपक शर्मा, 24 वर्ष, निवासी झापड़ी, थाना सुकृत, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश


इनका रहा योगदान


उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह, रामजीत राम, आरक्षक अंकित जायसवाल, देव कुमार, राम गोपाल और सैनिक धीरेन तिवारी।

पुलिस की तत्परता और कुशल कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकी गई और आरोपी सलाखों के पीछे भेजे गए।

Back To Top