लाखों की लाइट स्ट्रीट लाइटें सड़कों पर लगी ,गली मुहल्ला अंधेरे में डूबा

नगर पालिका की उदासीनता से बुनयादी सुविधा नही मिल रहा

करबला रोड के आख़री टिकट गंज की सीमा तक लगी हाई मास्क स्ट्रीट लाईट

जशपुर नगर। नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा करबला रोड के बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है। मोहल्ले में लगाए गए बिजली के खम्भों पर आज तक लाइट ही नहीं लगाई गई, जिसके कारण रात होते ही पूरा इलाका गहरे अंधेरे में डूब जाता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पालिका ने केवल खम्भे लगाकर औपचारिकता तो पूरी कर दी, लेकिन लाइट की व्यवस्था नहीं की। करबला रोड मजार से आगे का इलाका पालिका की सीमा का अंतिम हिस्सा है, जहां करीब 300 से अधिक लोग रहते हैं। पक्की सड़क तो बना दी गई है, लेकिन गली में न नाली बनी और न ही स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।

मोहल्ले की निवासी सीमा इंद्रवार ने बताया कि “खम्भे लगाए कई महीने हो गए, पर लाइट आज तक नहीं लगाई गई। कुछ जगह जहां लाइट लगी भी है, वह भी बंद पड़ी हैं। रात में इतना अंधेरा रहता है कि सांप, बिच्छू और जंगली जीवों का डर बना रहता है।”

जनता की बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन इलाके में अंधेरा फैलने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय पार्षद और पालिका को कई बार जानकारी देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

नगर में लाखों रुपए की हाई-मास्ट और स्ट्रीट लाइटें चमक रही हैं, लेकिन करबला रोड का मोहल्ला अब भी अंधेरे के साये में जी रहा है।
यहां के लोगों ने जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने और नाली निर्माण की मांग की है।

Back To Top