जशपुर। जिले छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवान के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। बीच में टेंडर जारी नही होने के कारण इसे लॉक कर दिया गया था। इसका टेंडर फाइनल हो गया हैं। महिला समूह के द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। बीते एक हप्ते से गढ़कलेवा का जीणोद्धार कराया जा रहा हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को दीवारों पर उकेरा गया हैं। बीच में बंद होने के कारण गढ़कलेवा की दीवारों की चमक खत्म हो गई हैं। यहां बांस की कलाकृति का मचान बनाया गया हैं। बरसात की मार और सालों बीत जाने के बाद वह खराब हो गए हैं। जिसे बदलकर नए लगाएं जा रहें। दीवारों पर फिर से रंगरोगन किया जा रहा हैं। समूह की महिला ने बताया कि गढ़कलेवा का जीणोद्धार कराया जा रहा हैं जो समान खराब है उसे बदला जा रहा । दीवालों की चमक के लिए रंग रोगन कराया जा रहा हैं। म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जायेगा। जितना संभव हो सके इसे फिर से नए सिरे से तैयार कर रहें है। बनने के बाद यह बेहरीन और आकर्षक दिखाई देगा। लोग यहां आकर पहले की तरह छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवानों का आनंद ले सकेंगे।