रायपुर (News27) 20.04.2024 । छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। जिससे कि अगले 3 से 4 दिनों तक फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने व बिजली गिरने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश भी होगी। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट संभावित है। इसी के साथ ही बारिश से तापमान में हल्की गिरावट बताई जा रही है।
——————

