छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई दुर्गुकोंडल का गठन किया गया

by।शिवचरण सिन्हा

दुर्गुकोंडल 30 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई दुर्गूकोंदल का बैठक रखा गया था जिसमे जिला अध्यक्ष उत्तम सिन्हा व अरुण मालेकर संगठन महामंत्री ,मुकेश रावटे जिला संयोजक एजेश्वर उर्वशा ब्लॉक सचिव चारामा,रूम लाल जिला मीडिया प्रभारी के उपस्थिति मे ब्लॉक पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमे सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया की सभी पदाधिकारी यथावत रहेंगे। साथ ही साथ नये पदाधिकारी की नियुक्ति की गई। जिसमे सर्वप्रथम ब्लॉक संरक्षक मे धनाजु राम नरेटी , देवकु प्रसाद महावीर , बलराम भोयर , गोविंद नेवरा , मनीराम दीवान , श्रीमती सुमित्रा बघेल , राधिका दरेन्द्र रहे। इसी कड़ी मे ब्लॉक अध्यक्ष नीलकंठ शोरी , कार्यकारी अध्यक्ष टीका राम ठाकुर का चयन किया गया। ब्लॉक उपाध्यक्ष के अंतर्गत विकासखंड दुर्गूकोंदल के को 27 संकुलो को 5 जोन मे विभाजित करते हुए 5 ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाये गये जिनमें उत्तम चंद वारे, निर्भय कोवाची, श्याम कचलाम, रत्तीराम खड़हे, दीपक टंडिया, । ब्लॉक सचिव के रूप मे जितेंद्र कुमार साहू व सहसचिव घेवरचंद मरकाम चुने गये। कोषाध्यक्ष महेन्द्र खुडसुगे सहकोषाध्यक्ष सोम सिंह नरेटी का चुनाव किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप मे राम सुरोजिया, राकेश ठाकुर, पंकज नरेटी रहे। संगठन मंत्री संतोष रावटे, गजेंद्र ठाकुर का चुनाव किया गया। प्रवक्ता सुनील दर्रो, मुरारी लाल रावटे, जितेंद्र नायक, ठाकुर, निर्भय कोवाची, अजय नरेटी ,श्रीमती दामिनी चुरेन्द्र का चयन गया। ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यगण दीपक साहू, उत्तम सोनी, टिमन देहारी, अशोक पुरबिया, प्रवीण दुग्गा, दिनेश ठाकुर, दिनेश भुआर्य, राजिम नायक, हेमलाल कोमरे, जोहर उयके, देवनाथ सर्फे , सुकदु नरेटी, बसंत साहू, नरोत्तम तारम, परमेश गढ़िया, सुरेश गढ़िया, अनिल चंद्रवंशी, अनिल ठाकुर व समस्त सहायक शिक्षक फेडरेशन परिवार दुर्गूकोंदल। उत्तम सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की संगठन आप सभी के सहयोग द्वारा आगे बढ़ेगा व सशक्त मजबूत होगा जब भी संघर्ष का समय होता है तो सम्पूर्ण ब्लॉक के साथियो का सहयोग रहता है केवल कोई भी अकेला संघर्ष नहीं कर सकता क्योकि एकता मे जो बल है उसे कोई झुका नहीं सकता मिलकर संघर्ष करने से हमे मंजिल जरूर प्राप्त होती है। साथ ही साथ अभी केंद्र के समान 34 प्रतिशत डी व (महगाई भत्ता) व सातवे वेतनमान के अनुरूप एच आर ए अर्थात गृह भाड़ा भत्ता की अनिश्चितकालीन हड़ताल की लड़ाई मे हमे मिल जुल कर संघर्ष करना है ये सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी का मौलिक अधिकार है। यह हमारे वेतन का हिस्सा है जिसे हमे कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले करना है जिसमे प्रांत से 106 संगठन हड़ताल कर रहे है जिसका सहायक शिक्षक फेडरेशन समर्थन करता है अतः हमे da व hra संघर्ष करके प्राप्त करना है का ओजस्वी संदेश दिया गया । ब्लॉक अध्यक्ष नीलकंठ शोरी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए चुनाव कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top