जगदलपुर/रायपुर (News27) 25.04.2024 । जगदलपुर शहर के पूर्वी क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में आड़ाववाल, सेमरा में बुधवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। तकरीबन 7.45 बजे आए इस भूकंप के झटके को अनुभव करने वालों ने बताया कि घर की छतों पर लगे पंख, झूमर, पलंग, आलमारियां व दूसरे सामान हिल रहे थे। रात्रि के समय होने के कारण कुछ स्पष्ट नहीं था परन्तु इमारतों के हिलने की बात प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताई गई । भूकंप के झटके लगते ही लोग बदहवाश घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे। नागरिकों के मुताबिक तीन से चार सेकंड तक जमीन और मकान हिलते रहे। धमाकों की आवाज भी सुने गए। विशेषज्ञों के अनुसार भूकंप के केंद्र जगदलपुर से 2 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5 किमी गहराई पर था। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 आंकी गई है ।
…………………………………

