जनपद पंचायत तिल्दा में 15वें वित्त की राशि पर बवाल

क्षेत्रीय विकास कार्य ठप, सदस्यों ने किया धरना प्रदर्शन

By। अविनाश वाधवा

तिल्दा-नेवरा।जनपद पंचायत तिल्दा-नेवरा में 15वें वित्त आयोग (वर्ष 2025-26) की राशि के बंटवारे को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जनपद सदस्यों ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष और जनपद सीईओ ने मनमाने ढंग से राशि का वितरण किया है, जिससे कई क्षेत्रों के विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।

इसी के विरोध में 8 सितम्बर 2025 से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई। सदस्यों का कहना है कि इस विषय पर कई बार कलेक्टर, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत रायपुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से अब वे आंदोलन की राह पर मजबूर हैं।

सदस्यों ने दी चेतावनी

धरना में शामिल जनपद सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि यदि राशि का समान रूप से सभी क्षेत्रों में वितरण नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। उनका कहना है कि ग्रामीण विकास के लिए आई 1.55 करोड़ की राशि का पक्षपातपूर्ण उपयोग सीधे-सीधे जनहित के खिलाफ है।

चांदनी यदु (क्षेत्र क्रमांक-1) ने कहा—
“तिल्दा जनपद पंचायत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के जनपद सदस्य एक साथ सड़क पर उतरे हैं। जब तक राशि का निष्पक्ष आवंटन नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।”

धरना में शामिल प्रमुख जनपद सदस्य

चांदनी यदु — क्षेत्र क्रमांक 1

भारती निर्मलकर — क्षेत्र क्रमांक 7

शिवशंकर वर्मा — क्षेत्र क्रमांक 25

ललनी ध्रुव — क्षेत्र क्रमांक 12

कलयनी सिरमौर — क्षेत्र क्रमांक 6

तुकाराम जोगी — क्षेत्र क्रमांक 13

प्रकाश सागरवंशी — क्षेत्र क्रमांक 14

गंगा वर्मा — क्षेत्र क्रमांक 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top