जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जशपुर । जमीन विवाद के दौरान सिर में कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट लगी है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्रांतर्गत है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 08 फ़रवरी के दोपहर करीब 02.30 बजे देसी बाई व लच्छू राम घर के सामने हमारे तलाब में नहाने जा रहे थे, वही तालाब के पास प्रदीप कुजूर का खेत है वहां पहुंचे थे उसी समय गांव का प्रदीप कुजर के द्वारा पुराने जमीन विवाद को लेकर मेरे देसी बाई उम्र 65 वर्ष एवं मेरे लच्छू राम उम्र 70 वर्ष को मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए अपने हांथ में रखे कुल्हाड़ी से, तुम दोनों को जान से मारकर खत्म कर दूंगा कहते हुए जान से मारने की नियत से, देसी बाई को तीन चार बार सिर में कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर सिर में चोट पहुंचाया तथा मेरे पिता लच्छू राम के सिर में कुल्हाड़ी से दो बार प्राणघातक हमला कर सिर में चोट पहुंचाया। उनके सिर में गंभीर चोट आयी है। जिसे 108 एम्बुलेंस को फोन कर बुलाये और शासकीय अस्पताल दुलदुला लेकर आये। गंभीर चोट के कारण अग्रिम ईलाज हेतु अम्बिकापुर अस्पताल रिफर किया गया है।
रिपोर्ट पर थाना दुलदुला पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रदीप कुजूर के विरुद्ध बी एन एस की धारा धारा 290,351(3), 109 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी प्रदीप कुजूर पिता भीम सेंट कुजूर उम 50 वर्ष निवासी डोभ स्कूलडीपा थाना दुलदुला जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे शीघ्र ही न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top