
जशपुर। जशपुर पुलिस ने अंकित किस्पोट्टा (29 वर्ष) को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। आरोपी पर शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार करने का आरोप है।
मामला थाना बगीचा क्षेत्र का है। पीड़िता ने फरवरी 2025 में शादी के लिए रिश्ता तय होने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी फरवरी से लगातार फरार था और दो बार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हुआ।
पुलिस ने तकनीकी टीम और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन पता की। रायपुर में घेरा बंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
SSP जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है और ऐसे अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किंडो और अन्य टीम सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

