जशपुर : डाईट के पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार एन. नवीन ओझा के पिता व्ही. एस. ओझा का निधन

जशपुरनगर। जिले के शिक्षाविद् और सामाजिक क्षेत्र में अपनी सादगीपूर्ण छवि से पहचान बनाने वाले श्री व्ही. एस. ओझा, जो डाईट के पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार एन. नवीन ओझा के पिता थे, का मंगलवार की रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

श्री ओझा अपने विनम्र स्वभाव, सरल जीवनशैली और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उन्होंने शिक्षा जगत में वर्षों तक योगदान दिया और अपने कार्यकाल में अनेक विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने का कार्य किया। वे समाज में सादगी, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की मिसाल थे।

उनके निधन पर जिले के शिक्षकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री ओझा का जाना एक युग की विदाई है। उन्होंने अपने कर्म और विचारों से जो उदाहरण स्थापित किए, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

Back To Top