तेज रफ्तार बस के टक्कर से हिरण की मौत, वन कर्मचारियों ने किया अंतिम संस्कार

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम प्रावधानों के तहत की कार्रवाई

मृत हिरण का अंतिम संस्कार

धमतरी। नगरी विकासखंड के ग्राम हरदीभाटा चौक स्थित मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार यात्री बस ने सड़क पार कर रहे हिरणों के झुंड में से एक हिरण को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हिरण की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृत हिरण को कब्जे में लेकर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीण चैन कुमार गहने ने बताया इलाका घने जंगलों से घिरा है, जहां हिरण समेत कई वन्यजीव नियमित रूप से विचरण करते हैं। वन्यजीवों का इस मार्ग को पार करना आम बात है, जिसके चलते दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।नगरी के डिप्टी रेंजर बिंदु लाल साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही परीक्षेत्र कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची। डॉक्टरों की टीम द्वारा मृत हिरण का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें उसकी उम्र लगभग चार वर्ष बताई गई। उन्होंने ने बताया वन परीक्षेत्र कार्यालय द्वारा पी ओ के कराया गया हैं इसकी सूचना वन मंडल धमतरी को दी गई है। वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग और प्रशासन ने इस मार्ग पर गति-नियंत्रण संकेतक, चेतावनी बोर्ड लगाई गई हैं। उन्होंने बताया पोस्टमॉर्टम के बाद हिरण का ससम्मान अंतिम संस्कार वन परीक्षेत्र कार्यालय नगरी परिसर में किया गया। इस दौरान डिप्टी रेंजर बिंदु लाल साहू, डिप्टी रेंजर, चित्रसेन वर्मा, महेंद्र ध्रुव , झम्मन कश्यप, आसकर्म साहू और महेश कुमार यादव सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Back To Top