कल दशहरा देखने के लिए निकले ,सड़क में कार, बाइक की भिड़त

  एक्सीडेंट के बाद कार एवं बाइक हुए क्षतिग्रस्त

 कुनकुरी। दशहरा के दिन कार और बाईक आपस में भिड़े गए, जिसमें बाईक चालक की  हालत गंभीर हो गई। उसे ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक  मंगलवार को  विष्णु गुप्ता और उसका परिवार कार से  दशहरा देखने कुंजारा से कुनकुरी के लिए निकले थे। तभी सामने से आ रही बाईक और उनकी कार   आपस में भीड़ गए। घटना  कुनकुरी से 10 किलोमीटर  आगे   शाम 6 बजे  श्री टोली बढले डोंगरी के पास हुई ।  जिसमें बाईक चालक विष्णु साय  21 वर्ष  की स्थिति गंभीर हो गई। एक्सीडेंट  के बाद घटना स्थल में भीड़  लग गई। सूचना पर तुरंत परिजन पहुंचे। जिसे अज्ञात वाहन से  सुनील कुमार समेत अन्य के सहयोग से  नजदीकी  कुनकुरी अस्पताल भर्ती  कराया गया।  स्थिति गंभीर होने के कारण  उसे अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया। घटना में कार एवं बाईक क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार सभी सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top