बलरामपुर।दीपावली से ठीक पहले थाना राजपुर पुलिस ने एक आदतन चोर नीरज सिंह (22) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी के दो प्रकरण दर्ज हैं।पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 16 अक्टूबर 2025 की भोर लगभग 4 बजे, श्रीमती बेचनी बाई (60) के घर में आरोपी नीरज सिंह चोरी करते हुए पकड़ा गया। आरोपी ने खिड़की के सहारे छत पर चढ़कर सीढ़ी के माध्यम से घर में प्रवेश किया और ₹4,500 नकद, गोल्डन लाकेट, मंगलसूत्र और कान का झुमका चोरी किए।पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसी रात उसने खुटनपारा, राजपुर में राजेन्द्र सोनी के घर घुसकर दुकान का ताला तोड़कर किराना सामान, कुरकुरे और बिस्कुट चोरी किए। आरोपी के कब्जे से चोरी की राशि ₹500 और सामान जप्त किया गया।थाना राजपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया।
पूर्व रिकॉर्ड
नीरज सिंह के खिलाफ थाना राजपुर में पहले से अपराध क्रमांक 31/2021 (धारा 457, 380 भादवि) और 162/2023 (धारा 457, 380 भादवि) दर्ज हैं।

