• हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया भाईदुज
•बहनों ने भाइयों कों तिलक लगाकर उनकी लम्बी उम्र कि कामना
•भाइयों ने बहनों कों उपहार देकर जीवन रक्षा का दिया वचन
जशपुर नगर. भाई बहन का रिश्ता अटूट होता हैं रक्षाबंधन के बाद भाई बहन का दूसरा बड़ा त्यौहार भाई दुज दीपावली के अंतिम दिन रविवार कों देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के बिजली टोली में बिगलु प्रसाद गुप्ता के यहां भाई दुज मनाया गया.इस शुभ घड़ी पर बहनें भाइयों के लिए सुबह से निर्जला उपवास रहकर माता लक्षमी कि पुजा कर अर्चना कर भाइयों के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किया. वहीं बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर स्नेह जताया . इस दौरान भाइयों ने बहनों कों उपहार देकर जीवन रक्षा का वचन दिया है. अजय गुप्ता ने बताया कि मेरे यहां भाई दुज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. बहनों ने उपवास रखकर भाइयों के लम्बी उम्र व सुखमय जीवन कि कामना किया.उन्होंने बताया पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान यम अपनी बहन यमुना से मिले थे, उस समय मां यमुना ने यम देवता का आदर-सत्कार किया और उन्हें भोजन कराया। इससे यम देव अति प्रसन्न हुए। उन्होंने वचन दिया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर जो कोई अपनी बहन से मिलने उनके घर जाएगा। उस व्यक्ति की हर मनोकामना अवश्य ही पूरी होगी। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होगी। तभी से भाई दूज मनाने की शुरुआत हुई।

