दीपावली में लक्ष्मी पूजा होगा 31 को : पं. विजय झा

रायपुर (News27) 19.10.2024 । भारतवर्ष में सनातनी हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली अब कुछ दिन ही शेष है। श्री राजेश्वरी महामाया माता मंदिर न्यास समिति के सदस्य एवं सतबहिनिया माता मंदिर के आचार्य पं. विजय कुमार झा ने बताया कि दीपावली लक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर, दिन गुरूवार के शुभ मुहुर्त में होगा।

उन्होंने बताया कि दिनांक 31 अक्टूबर की रात्रि अमावस्या है, जबकि दिनांक 01 नवम्बर को सायंकाल अमावस्या तिथी समाप्त हो रही है, जिस प्रकार रामनवमी उस दिन मनाई जाती है जिस दिन दोपहर 12 बजे नवमी हो, जन्माष्टमी उस दिन मनाई जाती है जिस रात्रि 12 बजे अष्टमी हो, उसी प्रकार ही 31 अक्टूबर को अमावस्या होने के कारण दीपावली त्यौहार छत्तीसगढ़ के तिथिकाल अनुसार मनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि पौराणिक कथानुसार दीपावली यानी दीपों की कतार से जुड़ा यह त्यौहार अमावस्या की रात्रि तमस को दूर कर चहुंओर खुशियों का उजियारा फैलाने का यह महापर्व सनातनी हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है।

…………………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top