by।शिवचरण सिन्हा

दुर्गूकोंदल। भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शकुन्तला नरेटी ने कहा सरकार कोड़ेकुर्से में उपतहसील खोल कर वाहवाही लूट रही है। लेकिन यहां नाममात्र का उपतहसील है, एक किसानों का काम नहीं हो रही है। जब से उप तहसील खुला है, हमेशा ताला लगा रहता है। आज तक एक भी काम नहीं हुआ है। उप तहसील चलाने के लिए तहसीलदार, बाबू, प्यून भी नहीं है। जिससे क्षेत्र के लोग शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हैं। भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नरेटी ने कहा कि उप तहसील में किसानों के काम होना चाहिए। जमीन प्रकरणों का निराकरण और जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र उप तहसील में बनना चाहिए। लेकिन उप तहसील के ताला खोलने के लिए ना भृत्य और ना ही राजस्व प्रकरण के निराकरण के लिए नायब तहसीलदार, बाबू भी नहीं हैं। उप तहसील खुलने के बावजूद हमेशा ताला लगे रहने से किसान जमीन मामले और स्कूली बच्चे, पालक आय जाति, निवास के लिए आज दुर्गूकोंदल तहसील कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। इन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान, स्कूली बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल नायब तहसीलदार, बाबू, प्यून की पदस्थापना की जाये, ताकि लोगों को उपतहसील खुलने का लाभ मिले। अन्यथा महिला मोर्चा क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करने बाध्य होगी।