दुर्ग (News27) 29.03.2024 । आसन्न लोकसभा चुनाव निर्धारित है, जिसमें अलग-अलग विचारधारा के लोग चुनाव लड़ते है, अधिक मत हासिल करने वाले की जीत होती है और बाकी हारे हुए माने जाते हैं, पराजित उम्मीदवार हारता है तो केवल मत से। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चैाथी बार भाग्य आजमा रहे जनसेवक अरूण जोशी उपर्युक्त कथन को चारितार्थ करते हैं, उन्होंने हार शब्द के मायने ही बदल दिए हैं, जीतने वाले को सब हार पहनाते हैं, ऐसे ही अरूण जोशी भी जीत के लिए अपने संघर्ष को बदस्तुर जारी रखते हुए एक बार फिर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप चुनाव मैदान में हैं। यह अरूण जोशी का 12वां राजनीतिक चुनाव होगा, इससे पहले वे अभी तक 5 बार दुर्ग शहर से विधायक पद के लिए 3 बार दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद पद के लिए एवं 1 बार दुर्ग नगर-निगम महापौर पद के लिए तथा 2 बार पार्षद पद के लिए अपना किस्मत आजमा चुके हैं। अरूण जोशी मानते हैं कि 2014 में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनाव में मात्र 1500 रूपये खर्च कर 16529 वोट हासिल कर चैथा स्थान प्राप्त करना जनता का इतना प्यार मिलना एक अच्छा संकेत है, इसी तरह विधानसभा चुनाव में विधायक पद के लिए दुर्ग शहर से मात्र 2000 रूपये खर्च कर चैथा स्थान हासिल करना भी मायने रखता है। भले ही अरूण जोशी दिग्गजों की टोली में अलग दिखाई पड़ते हों, परन्तु जनता ने उन्हें अपने नजरों से ओझल बिल्कुल नहीं किया है। उन्हें लगातार जनता का अच्छा प्रतिसाद मिला है, उतने ही जोशो-खरोश से अरूण जोशी हर बार चुनाव मैदान में डटे नजर आते हैं। जैसे हर बार जनता का अब तक प्राप्त मतों से कुछ अधिक मत की प्राप्ति उनके आगामी जीत की दशा और दिशा तय कर रही हो।
अभी तक के सभी राजनैतिक चुनाव अपने दम पर बिना खर्च किये वो भी एक सायकिल के जरिये चुनाव प्रचार प्रसार करते हुए लड़े है जो देखा जाए तो आज के आधुनिक राजनैतिक गतिविधियों के लिए एक मिसाल है।
——————————

