दूसरे चरण की 3 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान कांकेर में

रायपुर (News27) 26.04.2024 । लोकसभा चुनाव 2024 के छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की तीन सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव में आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, संतोष पांडेय, रुपकुमारी चौधरी, बीरेश ठाकुर और भोजराज नाग की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। दूसरे चरण की तीन सीटों के लिए 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में 6567 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी।
……………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top