
रायपुर। द हितवाद अंग्रेजी समाचार पत्र के संपादक मुकेश एस. सिंह के जीजाजी श्री सतीश बहादुर सिंह (55 वर्ष), निवासी विवेक नगर, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), का शुक्रवार, 22 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे स्वर्गीय रणंजय बहादुर सिंह के सुपुत्र थे।
स्व. सिंह का अंतिम संस्कार प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में संपन्न होगा। वे अपने पीछे पत्नी संगीता सिंह, पुत्री स्वाति सिंह, तथा पुत्र ऋषि सिंह और प्रखर सिंह को छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर परिजनों, मित्रों और परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

