धमतरी जिले के सीमावर्ती ग्राम बोराई में ग्रीन आर्मी ने चलाया स्वच्छता अभियान

धमतरी। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम बोराई में ग्रीन आर्मी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में शासन-प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

स्वच्छता अभियान का नेतृत्व सरपंच माखनलाल सलाम एवं विधायक प्रतिनिधि कैलाश जैन ने किया। वहीं, गुमान सिंह समरथ, विजय नेताम, पदम जैन सहित अन्य ग्रामीणों का भी योगदान सराहनीय रहा। ग्रीन आर्मी से जुड़ी महिलाओं ने पंचायत भवन के आसपास एवं गाँव की गलियों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि घर और गली के आसपास साफ-सफाई रखने से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से बचाव होता है। मच्छरों का प्रकोप कम होता है और वातावरण में शुद्ध ऑक्सीजन भी उपलब्ध होती है।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी अध्यक्ष तुलसीबाई, सचिव किरण भोयर, सहायक ममता समरथ, सुशीला बाई समरथ, सावित्रीबाई, धनेश्वरी यादव, प्यारी बाई नेताम, चैन सिंह गहने एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top