नई दिल्ली के तर्ज पर बेहतर सुविधाओं वाले विकसित शहर निर्माण की योजना, चलेगा लाइट मैट्रो भी

रायपुर (News27) 23.05.2024 । छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार दिल्ली- एनसीआर की तरह स्टेट कैपिटल रीजन एससीआर बनाने की तैयारी कर रही है। छत्तीसगढ की भाजपा सरकार ने बेहतर सुविधाओं वाले शहर के विकास के लिये सुनियोजित रूप से कार्य करने की योजना बना रही है। इसके तहत रायपुर नवा रायपुर दुर्ग-भिलाई का नेशनल कैपिटल रीजन दिल्ली एनसीआर की तरह स्टेट कैपिटल रीजन एससीआर बनाकर चारों शहरों को जोडकर इसका विकास किया जाएगा।

अब दिल्ली की तरह यहां भी लाइट मैट्रो चलाने की योजना है। जिसके लिए संबंधित विभागों द्वारा एससीआर योजना व डीपीआर बनाने की तैयारी चल रही है। नवा रायपुर को और माॅर्डन बनाने नवा रायपुर स्मार्ट सिटी काॅपोरेशन के लिए 206 करोड रूपए का प्रावधान रखा गया है। शहरों के सौंदर्यीकरण कार्य योजनाओं पर काम चल रहा है।

छत्तीसगढ सरकार चारों शहरों को जोड वृहद सिटी निर्माण की योजना पर विमर्श कर रही है। जिससे आने वाले समय में कई योजनाओं पर काम होते दिखाई देगा

……………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top